उनलोगो के लिए जो अभी पीसीएस परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक है
मेरी तरफ से कुछ सुझाव --
1-पहली बात कि आप सर्वप्रथम पीसीएस प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का
सिलेबस ले लीजिये । उसे दो चार बार बस पढ़ जाइए ताकि कम से कम आपको
सिलेबस याद तो रहे क्योंकि यही आगे आपको बताएगा कि क्या पढ़ना चाहिए
और क्या नहीं ।
2-दूसरी बात ये कि जब आप इस क्षेत्र में प्रविष्ट हो रहे है तो अन्यजगहों का
मोह माया त्याग दीजिये क्योंकि आप को शीघ्र अतिशीघ्र सफल होना है ।मन में
हमेशा यही गूँजना चाहिए कि बस अब आप को करना है , करना है ,करना है और
करना ही है ।
3-तीसरी बात कि आपको अब शुरू कहा से करना है चूँकि आपको अभी ए बी सी
डी भी नहीं आती है इसलिए आपका प्रारंभिक रास्ता सही होना चाहिए क्योंकि
यह काफी महत्वपूर्ण होता है । घबराने की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं है
क्योंकि जब मैं तैयारी में आया था तो उसवक्त मुझे भी कुछ नहीं आता था ये
सबके साथ होता है कोई माँ के पेट से सब कुछ सिख के नहीं आता अतः अज्ञात
भय निकाल के ध्यान से बात सुने
क-) A-4 शीट एक बण्डल ले लो क्योंकि मेरी रणनीति में लिखना अपरिहार्य
शर्त है । या फिर ब्लेंक कॉपी यानि बिना लाइन खींची हुई । काला ,नीला ,लाल
और हरा कलम का भी उचित प्रबंधन कीजिये ।
ख-) कुछ बुक्स लीजिय
आवश्यक
___________________________________
परिक्षावाणी की समस्त श्रृंखला
घटनाचक्र की समस्त श्रृंखला
__________________________________
इतिहास -
कक- युथ कॉम्पिटिशन की बुक जिसमे समस्त वर्षों के प्रश्न हल समाहित हो
।
कख- किरण पौब्लिकेशन की बुक जिसका कवर लाल रंग का है (वो ही ले जिन्हें
खुद के रटने की क्षमता पे भरोसा हो )
कग-आधुनिक भारत के इतिहास -स्पेक्ट्रम
कघ-घटनाचक्र इससे विगत वर्षों के प्रश्न को देखने से एक अनुमान विकसित
होता है कि आगामी प्रश्न कैसे होंगे ।
___वाकी मेरे नोट्स से आपको थोड़ी बहुत सहायता मिलेगी ।
_________________________
भूगोल
कक- वर्णवाल की
कख- एक एटलस( बाजार में जाके देखियेगा )
परीक्षा मंथन भारत व् विश्व दोनों
_____________________________
राजव्यवस्था -
कक-परीक्षा मंथन
परीक्षा वाणी
______________________________
अर्थशास्त्र
प्रतियोगिता दर्पण विशेषांक (पतली वाली)
परीक्षा वाणी
_______________________________
उत्तर प्रदेश विशेष
कक-परीक्षा मंथन
कख-परीक्षा वाणी
कग-मेरे नोट्स
________________________________
पर्यावरण व् पारिस्थितिकीय
कक-परीक्षा मंथन
कख-परीक्षा वाणी
_________________________________
विज्ञान
कक-NCERT
कख-लुसेंट
_________________________________
कृषि
कक-घटनाचक्र
कख-परीक्षा वाणी
कग- मेरे नोट्स
__________________________________
समसामयिकी
कक- nirdeshak (mobile app) आप प्ले स्टोर पे जाइए वहा से इंस्टॉल
कीजिये ।
कख-online tyari (mobile app)आप प्ले स्टोर पे जाइए वहा से इंस्टॉल
कीजिये ।
कग- gs hindi (facebook page) अपने फेसबुक से सर्च कीजिये और
इस पेज को लाइक कीजिये
कघ- दैनिक समसामायिकी (फेसबुक पेज है )
कच-कोई एक पत्रिका जैसे क्रोनिकल या प्रतियोगिता दर्पण या दृष्टि या
घटना चक्र ।
______________________________________
निबंध
कक-स्पेक्ट्रम
कख- समाचार पत्र
लिखने का अभ्यास
______________________________________
शुरुआत कैसे करे --)
1-आप उस विषय को उठाइये जिसमे आपकी सबसे ज्यादा रूचि हो जैसे कुछ
लोग विज्ञान पढ़ना पसंद करते है तो कुछ लोग भूगोल तो कुछ लोग संविधान
ओके ।
2-अगर आप निर्णय नहीं ले पा रहे है तो कोई बात नहीं आप पहले संविधान और
इतिहास उठाइये और कुछ दिन सिर्फ उसे ऐसे ही देखिये । दो चार दिन बाद धीरे
धीरे आप को समझ में थोड़ा बहुत आने लगेगा । पहला चैप्टर उठाइये फिर - जैसे
उद्देशिका इसको दो बार पढ़िए तीन बार पढ़िए चार लड़िये फिर इससे सम्बंधित
प्रश्न देखिये कि कैसे पूछे गए है ।परिक्षावाणी की बुक में एक चैप्टर के बाद
उससे सम्बंधित प्रश्न दिए गए है ।
इसी तरह इतिहास का काम कीजिये जो न समझ में आये उसे रट लीजिये और कई
बार पढ़िए ध्यान रखिये पिछले वर्ष के प्रश्न जरूर देखिये ।
3- जो आपके निकटम हो उसके संपर्क में रहिये जो न समझ में आय उनसे पूछिये
याद रखिये आज भी दुनिया में बहुत अच्छे अच्छे लोग है वो आपको निःसंदेह सही
राय देंगे ।
4- चूँकि कुछ लोग पहले ncert पढ़ रहे है तो येभी अच्छी बात है उसमे से जो
प्रश्न आपको सही लगे उसे अपने नोट्स पे लिख लीजिये । सब कुछ लिख के याद
कीजिये अगर ऐसे नहीं याद हो रहा है तो ।
5-तैयारी अनवरत रखिये अक्सर मैं देखता हु कि लोग बेवजह समय बर्बाद
करते है जैसे दोपहर में खाके सोना (इलाहाबादी मित्रलोग अग्रणी है ) हर
शुक्रबार को मूवी देखना वगैरह वगैरह इन सब से बचिए थोडा ।कुछ लोग तैयारी
केदौरान रिश्ते नाते भी खूब निभाते है गर्मी में मामा के यहाँ चले गए शादी में जहाँ
2 दिन के लिए जाना चाहिए वह 10 दिन के लिए चले गए इन सब से भी बचिए
रिश्ते जो दिल के होते है वो जाने आने से नहीं बनते बिगड़ते ।
6- पीसीएस या जो भी बनना है उसके प्रति एक जूनून पैदा कीजिये रात हो
दोपहर हो या सुबह हो आपके सामने बस आपका लक्ष्य होना चाहिए बस करना
है तो करना है ।
_______________________________________________
ये सब प्रारंभिक की रणनीति है ।
मुख्य परीक्षा के लिए आपको एक विषय चुनने है बस आपको जो सही लगे ले।
रोज एक एक प्रश्न हल कीजिये बस ख़त्म ।
________________________________________________
याद रखिये ये एग्जाम एक जंग है अंत तक टिके रहने वाला ही जीत हासिल कर
सकता है अतः पूरी ईमानदारी से लगिए सफलता निश्चित है ।
No comments:
Post a Comment